पाठ से
आइए, अब हम इस पाठ को थोड़ा और निकटता से समझ लेते हैं। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी। आइए इन गतिविधियों को पूरा करते हैं।
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए—
(1) हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
- भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
- वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
- वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
- सिंह उनसे उदासीन थे अत: उन्हें कोई खतरा नहीं था।
उत्तर :- भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
(2) मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?
- गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है ।
- अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
- सभी भारतवासी परी तालाब पर एकत्रित होते हैं ।
- भारत की बहुत-सी विशषेताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
उत्तर :- भारत की बहुत-सी विशषेताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
(ख) अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर :- हिरणों को विश्वास था कि यदि ये भागेंगे तो सिंह उनपर हमला कर देंगे और सबसे पीछे रहने वाले हिरण को पकड़ लेंगे। मॉरिशस को छोटे पैमाने का भारत कहा जा सकता है क्योंकि भारत के अधिकतर त्योहार वहाँ मनाएँ जाते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख शिवरात्रि है। वहाँ प्रत्येक गाँव में तुलसीकृत रामायण को गाया जाता है। वहाँ अधिकतर आबादी हिंदुओं की है। भारत से जाने वाले लोगों ने वहाँ गन्ने की खेती की और उसे आगे बढ़ाया।
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
“भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किन्तु , मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।”
उत्तर :- इन पंक्तियों का अर्थ है कि भारतीय अपनी संस्कृति से पूर्णरूप से परिचित नहीं हैं। जब वे मॉरिशस जैसे दूसरे देश में जाकर अपनी संस्कृति की जीवंतता और गहराई को समझते है तब उनको उसका असली महत्व और उसकी व्यापकता का एहसास होता है।
सोच-विचार के लिए
इस यात्रा-वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए—
(क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।”
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?
उत्तर :- नेशनल पार्क जानवरों के प्राकृतिक आवास होते हैं, जो जंगलों और मैदानों के बड़े क्षेत्र होते हैं। यहाँ जानवर किसी भी रोक-टोक के बिना स्वतंत्र रूप से घूमते और अपना जीवन जीते हैं। चिड़ियाघर एक ऐसी जगह होती है जहाँ जानवरों को अक्सर पिंजरों या बाड़ों में रखा जाता है, जो उनके प्राकृतिक आवास से बहुत अलग होते हैं।
(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।”
वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?
उत्तर :- अफ्रीका के शेरों को देखने के लिए लेखक वहाँ के जंगलों में गया था, लेकिन बहुत दूर एक शेरों का झुंड अपने आलस में डूबा हुआ था और वहाँ आए लोगों के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।
(ग) “मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।”
पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?
उत्तर :- भारतीय लोगों के कारण मॉरिशस में गन्ने की खेती और उसके व्यवसाय में प्रगति हुई है। भारतीय लोगों ने अत्याचार सहने के बावजूद अपना धर्म नहीं त्यागा, और अपनी धार्मिक आस्था को मजबूती से बनाए रखा।
(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला।”
भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिन्दुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?
उत्तर :- भारत से गए लोगों ने मॉरीशस में अपनी संस्कृति, परंपराओं और भाषा को जीवित रखकर उस द्वीप को छोटा-सा हिंदुस्तान बना दिया। उन्होंने अपने मोहल्लों और स्थानों के नाम भारत के शहरों के नाम पर रखे, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दिया।
मिलकर करें मिलान
पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं । उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं । अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयक्तु वाक्यों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इटंरनेट, पस्तुकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं ।
उत्तर :-
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. अफ़्रीका | 3. यह एशिया के बाद दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। |
| 2. नैरोबी | 1. यह अफ़्रीका महाद्वीप के एक देश ‘केन्या ’ की राजधानी है । |
| 3. रक्त चाप | 4. यह रक्त -वाहिनियों अर्थात नसों में बहते रक्त द्वारा उनकी दीवारों पर डाले गए दबाव का नाम है। |
| 4. बी.ओ.ए.सी. | 6. यह ‘ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन’ नाम का छोटा रूप है । यह एक बहुत पुरानी विदेशी विमान कंपनी थी। |
| 5. भमूध्य रेखा | 7. यह पृथ्वी के चारों ओर एक काल्पनिक वृत्त है जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटता है — उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग। |
| 6. देशान्तर रेखा | 9. ये ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाएँ हैं। ये उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाती हैं। |
| 7. तुलसीदास | 2. यह श्रीराम के जीवन पर आधारित अमरग्रंथ ‘रामचरितमानस’ लिखने वाले कवि का नाम है। |
| 8. क्रेयोल | 5. यह दो भाषाओं के मिलने से बनी नई भाषा का नाम है । |
| 9. काँवर | 8. यह बाँस का एक मज़बूत डंडा होता है जिसे काँवड़ या बहंगी भी कहा जाता है, जिसके दोनों सिरों पर बँधी हुई दो टोकरियों या छीकों में यात्री गंगाजल या अन्य वस्तुएँ भरकर ले जाते हैं। |
यात्रा-वृत्तांत की रचना
“इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर को चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा।”
इन वाक्यों को पढ़कर ऐसा लगता है मानो हम लेखक की आँखों से स्वयं वह दृश्य देख रहे हैं। मानो हम स्वयं भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं, जहाँ का वर्णन लेखक ने किया है। यह इस यात्रा-वृत्तांत की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यदि आप इस यात्रा-वृत्तांत को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी।
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी रचना पर ध्यान दीजिए। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिख लीजिए। जैसे – लेखक ने बताया है कि वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे और कब पहुँचा।
उत्तर :- इस पाठ में लेखक ने केन्या के दृश्यों का वर्णन किया है। लेखक शेरों को देखने के लिए उत्साहित था। लेखक ने हिरणों के बीच खड़े एक जिराफ का सजीव वर्णन किया है। लेखक अति संवेदनशील है, शेरों के द्वारा हिरणों के मारे जाने की घटना को लेखक देख नहीं सकता था इसलिए वह वहाँ से लौट आता है। लेखक प्रकृतिक दृश्यों के साथ मरीश्स की संस्कृति, रहन-सहन, धार्मिक पर्व आदि का विस्तार से वर्णन करता है। इस पाठ की भाषा सरल है और चित्रात्मक है।
अनुमान या कल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए—
(क) “मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी।”
मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?
उत्तर :- मॉरिशस में लोगों ने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखने और भारतीय परंपराओं को जीवित रखने के लिए अपनी मॉरिशस में भारत के प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के नाम रखे होंगे।
(ख) “कोई सात-आठ सिहं लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेर कर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं।” आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा? अपने उत्तर के कारण भी बताइए।
(संकेत— राष्ट्रीय पार्क के बंदरों, सिंहों का व्यवहार भी बदल गया है।)
उत्तर :- हाँ, राष्ट्रीय पार्क का पर्यटकों से भरा होना पशुओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। पर्यटकों द्वारा जानवरों को घेरने से उनके प्राकृतिक व्यवहार, जैसे भोजन की तलाश, आराम और प्रजनन पर असर पड़ता है। इससे जंगली जानवरों में घबराहट हो सकती है और उनके व्यवहार में बदलाव आ सकता है।
(ग) “हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा , जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था।”
सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?
उत्तर :- सिंह जिराफ के बड़े शरीर से ही डर जाते हैं और हिरण भी अपनी सुरक्षा के लिए जिराफ का सहारा करते हैं। जिराफ सिंहों के पास खड़ा रहा क्योंकि उसकी ऊंचाई और ताकत ही उसकी रक्षा के लिए पर्याप्त थी।
(घ) “मॉरिशस के मध्य में एक झील है , जिस का संबंध हिंदुओं परियों से बिठा दिया है और उस झील का नाम अब परी-तालाब हो गया है।” उस झील का नाम ‘परी-तालाब’ क्यों पड़ा होगा?
उत्तर :- मॉरीशस की उस झील का नाम ‘परी-तालाब’ इसलिए पड़ा होगा क्योंकि स्थानीय हिंदुओं ने उस झील से परियों के संबंध होने की कथाएँ या मान्यताएँ जोड़ दी थीं। इसके बाद बनने वाली लोककथाओं में उसे परी-तालाब के नाम से जाना जाने लगा।
(ङ) आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले ‘परी-तालाब’ का नाम बदल कर ‘गंगा-तालाब’ कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?
उत्तर :- मॉरीशस के लोगों ने ‘परी-तालाब’ का नाम बदलकर ‘गंगा-तालाब’ इसलिए रखा होगा क्योंकि मॉरीशस में भारतीय समुदाय के लोगों अधिक हैं और वे भारत की संस्कृति, भाषा व परंपराओं से जुड़े हुए हैं। नया नाम भारतीय मूल के लोगों के साथ गंगा नदी की पवित्रता को जोड़ने के प्रयास को दर्शाता है
शब्दों की बात
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, पुस्तकालय, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।
संज्ञा के स्थान पर
(क) “हिरनों ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे।”
इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। इन वाक्यों में ये शब्द किनके लिए उपयोग किए गए हैं? ये शब्द ‘हिरनों’ के लिए उपयोग में लाए गए हैं। आप जानते ही हैं कि ‘हिरन’ यहाँ एक संज्ञा शब्द है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग में लाए जाते
हैं, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं।
अब नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए —
1. “हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।”
उत्तर :- सर्वनाम शब्द :- उस, उन्हें
2. “भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।”
उत्तर :- सर्वनाम :- वे, अपने, उन्हें, उस, उन्होंने
(ख) ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को सर्वनाम की जगह संज्ञा शब्द लगाकर लिखिए।
उत्तर :-
- “हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी सोमवार के दिन बच्चों को भी पहननी पड़ती है।”
- “भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। भारतीय अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने भारतीयों को भेज दिया था, मॉरीशस के द्वीप को भारतीयों ने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।”
पहचान पाठ के आधार पर
आपने इस यात्रा-वृत्तांत में तीन देशों के नाम पढ़े हैं— भारत, केन्या और मॉरिशस। पुस्तकालय या कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर भारत को तो आप सरलता से पहचान ही लेंगे। पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर बाकी दोनों देशों को पहचानिए।
उत्तर :- मानचित्र में केन्या और मॉरीशस की पहचान अध्यापक के साथ करें।
पाठ से आगे
आपकी बात
(क) “वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा।”
क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे में आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? उसके बारे में अपने समूह में बताइए।
उत्तर :- आप अपने जीवन की किसी न भूले जाने वाली घटना की चर्चा अपने मित्रों के साथ करें।
(ख) “हमें अफ़्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए।”
‘मुलाकात’ शब्द का अर्थ है ‘मिलना’। लेकिन यहाँ ‘मुलाकात’ शब्द का भाव है— शेरों को पास से देखना। इसके लिए ‘अपनी आँखों से देखना’, ‘सजीव देखना’ ‘भेंट करना’ आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है । अपनी बात को और अधिक सुंदर और अनोखा रूप देने के लिए शब्दों के इस प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं।
आपने अब तक किन-किन पशु-पक्षियों से ‘मुलाकात’ की है? वह मुलाकात कहाँ हुई थी? बताइए।
उत्तर :- हमने कुत्ता, गाय, भैंस, बंदर, हाथी, शेर, चीता, कबूतर, कौवा, कोयल, तोता, बाज, मुर्गा आदि से मुलाकात की है। यह मुलाक़ात घर के आस-पास, गाँव में तथा चिड़ियाघर में की है।
(ग) “यह ऐसी सफलता की बात है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।”
आपको किन-किन बातों पर गर्व होता है? बताइए।
(संकेत— ये बातें आपके बारे में हो सकती हैं, आपके परिवार के बारे में हो सकती हैं और किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी आदि के बारे में भी हो सकती हैं।)
उत्तर :-
- मुझे मेरे भाई पर गर्व है उसने शतरंज में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किया था।
- मुझे अपने माता-पिता पर गर्व है उन्होंने बड़ी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करते हुए हमें कामयाब बनाया।
कक्षा और घर की भाषाएँ
“प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बखूबी बोल लेते हैं।”
भारत एक बहुभाषी देश है। भारत में लगभग सभी व्यक्ति एक से अधिक भाषाएँ बोल या समझ लेते हैं। आप कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं? आपके मित्र कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं? इसके बारे में यहाँ दी गई तालिका को पूरा कीजिए—
उत्तर :-
| क्रम संख्या | मैं जिन भाषाओं को बोल-समझ लेता/ लेती हूँ | मेरे मित्र जिन भाषाओं को बोल-समझ लेते हैं | मेरे परिज न जिन भाषाओं को बोल-समझ लेते हैं |
| 1 | हिन्दी | हिन्दी | हिन्दी |
| 2 | पंजाबी | पंजाबी | पंजाबी |
| गुजराती | |||
| कुल संख्या | 2 | 3 | 2 |
(संकेत— इस तालिका को पूरा करने के लिए आपको अपने मित्रों और परिजनों से पूछतात करनी होगी। पहले भाषाओं के नाम लिखने हैं , बाद में उन नामों को गिनकर उनकी कुल संख्या लिखनी है।)
प्रशंसा या सराहना विभिन्न प्रकार से
“यह द्वीप हिन्द महासागर का मोती है, भारत-समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।” इस पाठ में लेखक ने मॉरिशस की सराहना में यह वाक्य लिखा है। सराहना करने के लिए ‘दिनकर’ ने द्वीप की तुलना मोती और तारे से की है।
किसी की सराहना अनेक प्रकार से की जा सकती है। आप आगे दी गई तालिका को पूरा कीजिए। पहले नाम लिखिए, फिर इनकी प्रशंसा में एक-एक वाक्य लिखिए। शर्त यह है कि प्रत्येक बार अलग तरह से प्रशंसा करनी है—
उत्तर :-
सराहना की तालिका
| नाम | प्रशंसा या सराहना का वाक्य | |
| स्वयं | अपना नाम लिखें | मैं अच्छा बच्चा हूँ। |
| परिजन | अपने भाई-बहन का नाम लिखें | वह बहुत नटखट है। |
| शिक्षक | अपने शिक्षक का नाम लिखें | मेरे शिक्षक बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। |
| मित्र | अपने मित्र का नाम लिखें | मेरा मित्र चित्रकारी करना जनता है। |
| पशु | कुत्ता | यह घरों की रखवाली करता है। |
| स्थान | शिमला | शिमला एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। |
| सब्ज़ी | आलू | आलू मेरी पसंदीदा सब्जी है। |
| पेड़ | आम | आम का पेड़ हमें रसीले आम देता है। |
चित्रात्मक सूचना (इंफोग्राफिक्स)
नीचे दिए गए चित्र को देखिए। इसमें चित्रों के साथ-साथ बहुत कम शब्दों में कुछ जानकारी दी गई है। इसे ‘चित्रात्मक सूचना’ कहते हैं।
(क) इस ‘चित्रात्मक सूचना’ के आधार पर मॉरिशस के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर :- मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक सुंदर द्वीपीय राष्ट्र है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नीले समुद्र तटों, हरे-भरे नज़ारों, और प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। यह देश भारतीय मूल के लोगों की संस्कृति, भाषाओं (हिंदी और भोजपुरी), और परंपराओं के प्रभाव के कारण “छोटे पैमाने पर भारत” के रूप में भी जाना जाता है। मॉरीशस अपनी विविध भूवैज्ञानिक संरचनाओं, राष्ट्रीय उद्यान, झरनों, और वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है और यह अफ्रीका के सबसे स्थिर व समृद्ध देशों में से एक है।
(ख) अपनी पसंद के किसी विषय पर इसी प्रकार की ‘चित्रात्मक सूचना’ की रचना कीजिए,
जैसे— आपका विद्यालय, कोई विशेष दिवस, आपके जीवन की कोई विशेष घटना आदि।
(संकेत— यह कार्य आप अपने समूह में मिलकर कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी कागज़ पर चित्र चिपका सकते हैं और सूचना को कलात्मक रूप से कम शब्दों में लिख सकते हैं। चित्र बनाए भी जा सकते हैं। आप यह कार्य कंप्यूटर या मोबाइल फोन की सहायता से भी कर सकते हैं।)
उत्तर :- छात्र स्वयं करें।
हस्ताक्षर
आप जानते ही हैं कि यह पाठ हिंदी के प्रसिद्ध लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है। वे अपने नाम को कुछ इस प्रकार लिखते थे-
अपनी पहचान प्रकट करने के लिए अपने नाम को किसी विशेष प्रकार से लिखने को हस्ताक्षर कहते हैं। हस्ताक्षर का प्रयोग व्यक्ति को जीवनभर अनेक कार्यों के लिए करना होता है। आपके विद्यालय में भी आपसे हस्ताक्षर करवाए जाते होंगे। आप प्रार्थना-पत्रों के अंत में भी अपने हस्ताक्षर करते होंगे।
हो सकता है अभी आपने अपने हस्ताक्षर निर्धारित न किए हों। यदि नहीं भी किए हैं तो कोई बात नहीं। आप चाहें तो आज भी अपने हस्ताक्षर निर्धारित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए स्थान पर अपने हस्ताक्षर पाँच बार कीजिए। ध्यान रखें कि आपके हस्ताक्षर एक जैसे हों, अलग-अलग न हों।
उत्तर :- छात्र पुस्तक में निर्धारित स्थान पर पाँच बार अपने हस्ताक्षर करें।
पत्र
यहाँ ‘दिनकर’ का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए। पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए—
नई दिल्ली
8-7-67
मान्यवर चतुर्वेदी जी,
आपका कृपा-पत्र मिला। मेरा स्वास्थ्य इधर बहुत गिर गया है और संयम के बावजूद तेज़ी से सुधर नहीं रहा है । मेरा चित्त अभी भी दबा हुआ है । ऐसी अवस्था में मैंने दो सप्ताह के लिए मॉरिशस जाना स्वीकार कर लिया है । 15 जुलाई को प्रस्थान करना है । लौटना शायद 5 अगस्त तक हो।
आपके आशीर्वाद की कामना करता हूँ ।
आपका दिनकर
सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली
(क) पत्र किसने लिखा है?
उत्तर :- रामधारी सिंह दिनकर ने
(ख) पत्र किसे लिखा गया है?
उत्तर :- चतुर्वेदी जी को
(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
उत्तर :- 8 जुलाई 1967 को
(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली से
(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर :- मान्यवर
(च) पत्र-लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
उत्तर :- आपका
उलझन सुलझाओ
(क) “जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे।” जहाज़ नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था। लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे। क्यों?
आप इसका कारण पता करने के लिए अपने शिक्षकों या इटंरनेट की सहायता ले सकते हैं ।
उत्तर :- जहाज़ को नैरोबी से उड़ान भरने के बाद मॉरिशस में दस बजने का कारण यह है कि समय क्षेत्र (Time Zone) में अंतर है। मॉरिशस नैरोबी (केन्या) से पूर्वी अफ्रीका में करीब तीन घंटे आगे है। इसलिए, उड़ान के दौरान, नैरोबी के समय के अनुसार पाँच घंटे बीतने पर, मॉरिशस में स्थानीय समय के अनुसार रात के लगभग दस बज रहे थे, क्योंकि नैरोबी और मॉरिशस के समय में अंतर है।
(ख) नीचे दो घड़ियों के चित्र दिए गए हैं। एक घड़ी भारत के समय को दिखा रही है। दूसरी घड़ी दिखा रही है कि उसी समय मॉरिशस में कितने घंटे और मिनट हुए हैं।
इन घड़ियों के अनुसार नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
- भारत में क्या समय हुआ है ?
उत्तर :- पाँच बजकर बीस मिनट
- मॉरिशस में क्या समय हुआ है ?
उत्तर :- तीन बजकर पचास मिनट
- मॉरिशस और भारत के समय में कितने घंटे और मिनट का अतंर है ?
उत्तर :– एक घंटा तीस मिनट
- सर्योदय भारत में पहले होगा या मॉरिशस में ?
उत्तर :- भारत में
- जिस समय भारत में दोपहर के 12 बजे होंगें उस समय मॉरिशस की घड़ियाँ कितना समय दिखा रही होंगी?
उत्तर :- सुबह के दस बजे होंगे।
आज की पहेली
आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। यहाँ एक वाक्य दिया गया है। आपको पता करना है कि इसका क्या अर्थ है—
येला मालथ येला घौलश।
मेरा _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
संकेत
क <- ख
उत्तर :- मेरा भारत मेरा गौरव
खोजबीन के लिए
नीचे दी गई रचनाओं को पस्तुक में दिए गए क्यू.आर. कोड की सहायता से पढ़ें, देखे व समझें —
• चाँद का कुर्ता
• मिर्च का मज़ा
• राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जीवनी
• हिमालय के पर्वतीय प्रदेश की मनोरम यात्रा
उत्तर :- छात्र दी गई रचनाओं को क्यू.आर. कोड की सहायता से सर्च करें और पढ़ने का आनंद लें।
किसी अन्य पाठ के प्रश्नोत्तर के लिए नीचे देखें
पुस्तक : मल्हार