पाठ 1 : मातृभूमि (कविता)
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (∗) बनाइए—
(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
- चरण
- हिमालय
- वंशी
- सिंधु
उत्तर : सिंधु (∗)
(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से—
- भारत की प्रशंसा की गई है। (∗)
- भारत के महापुरूषों की जय की गई है।
- भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
- भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।
उत्तर : भारत की प्रशंसा की गई है। (∗)
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर – छात्र स्वयं करें।
मिलकर करें मिलान
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर –
| शब्द | अर्थ या संदर्भ |
| 1. हिमालय | भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला। |
| 2. त्रिवेणी | तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम। |
| 3. मलय पवन | दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित वायु। |
| 4. सिंधु | समुद्र, एक नदी का नाम। |
| 5. गंगा-यमुना | भारत की प्रसिद्ध नदियाँ। |
| 6. रघुपति | श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र। |
| 7. श्रीकृष्ण | वसुदेव के पुत्र वासुदेव। |
| 8. सीता | जनक की पुत्री जानकी। |
| 9. गीता | एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ ‘श्रीमदभ् गवदगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद हैं जो महाभारत में श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुए थे। |
| 10. गौतम बुद्ध | एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक। |
पंक्तियों पर चर्चा
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए—
“वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।
वह मातृभूमि मेरी, वह जन्म भूमि मेरी।”
उत्तर :- कवि भारत को अपनी युद्ध-भूमि मानता है क्योंकि वह इस देश में रहकर संघर्षों का सामना करते हुए आगे बढ़ता है। कवि ने भारत को बुद्ध-भूमि कहा है क्योंकि बुद्ध शांति का प्रतीक हैं और भारत के लोग शांति चाहते है। यह कवि की जन्मभूमि और मातृभूमि है।
सोच-विचार के लिए
(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
1. कोयल कहाँ रहती है?
उत्तर :- कोयल आम के बगीचे में रहती है।
2. तन-मन कौन सँवारती है?
उत्तर :- दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित वायु तन-मन सँवारती है।
3. झरने कहाँ से झरते हैं?
उत्तर :- झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
4. श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर :- श्रीकृष्ण ने गीता का पाठ सुनाया था।
5. गौतम ने किस का यश बढ़ाया?
उत्तर :- गौतम बुद्ध ने भारत में जन्म लेकर भारत का यश बढ़ाया था।
(ख) “नदियाँ लहर रही हैं
पग पग छहर रही हैं”
‘लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश
‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना
कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए—
- कहाँ-कहाँ छटा छहर रही है?
उत्तर :- छटा पग-पग पर छहर रही है।
- किस का पानी लहर रहा है?
उत्तर :- गंगा, यमुना त्रिवेणी का पानी लहर रहा है।
कविता की रचना
“गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं”
‘यमनु ’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।
उत्तर :- छात्र स्वयं करें।
मिलान
स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा खींचकर जोड़िए—
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी। |
2. मैंने उस भमिू पर जन्म लिया है। वह भमिू मेरी माँ समान है। |
| 2. चिड़ियाँ चहक रही हैं, हो मस्त झाड़ियों में। |
3. वहाँ की जलवायु इतनी सुखदायी कि पक्षी पेड़-पौधों के बीच प्रसन्नता से गीत गा रहे हैं। |
| 3. अमराइयाँ घनी हैं कोयल पुकारती है। |
1. यहाँ आम के घने उद्यान हैं जिनमें कोयल आदि पक्षी चहचहा रहे हैं। |
अनुमान या कल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए—
(क) “अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है”
कोयल क्यों पुकार रही होगी? किसे पुकार रही होगी? कैसे पुकार रही होगी?
उत्तर :- कोयल वसंत में आम के आने पर पुकार रही होगी। वह सभी को बताने के लिए पुकार रही होगी। कोयल मधुर आवाज में पुकार रही होगी।
(ख) “बहती मलय पवन है,
तन मन सँवारती है”
पवन किस का तन-मन सँवारती है? वह यह कैसे करती है?
उत्तर:- पवन सभी प्राणियों का तन-मन सँवारती है। शीतल पवन से सभी का मन प्रसन्न हो जाता है। सभी में नई ऊर्जा का संचार होता है।
शब्दों के रूप
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथि यों की सहायता भी ले सकते हैं।
(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए—
“जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं”
इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम’ पर।
शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं। इनके अर्थ लिखिए—
उत्तर :-
घर-घर = हर घर
बाल-बाल = हर बाल
साँस-साँस = हर साँस
देश-देश = हर देश
पर्वत-पर्वत = हर पर्वत
(ख) “वह युद्ध-भूमि मेरी
वह बुद्ध-भूमि मेरी”
कविता में ‘भूमि ’ शब्द में अलग-अलग शब्द जोड़कर नए-नए शब्द बनाए गए हैं। आप भी कुछ नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ पता कीजिए—
(संकेत— तप, देव, भारत, जन्म, कर्म, कर्तव्य, मरु, मलय, मल्ल, यज्ञ, रंग, रण, सिद्ध आदि)
उत्तर :- तपोभूमि, देवभूमि, भारतभूमि, जन्मभूमि, कर्मभूमि, कर्तव्यभूमि, मरुभूमि, मलयभूमि, मल्लभूमि, यज्ञभूमि, रंगभूमि, रणभूमि, सिद्धभूमि।
थोड़ा भिन्न, थोड़ा समान
नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए—
“जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।”
‘दया’ और ‘दिया’ में केवल एक मात्रा का अंतर है, लेकिन इस एक मात्रा के कारण शब्द का अर्थ पूरी तरह बदल गया है। आप भी अपने समूह में मिलकर ऐसे शब्दों की सूची बनाइए जिनमें केवल एक मात्रा का अंतर हो, जैसे घड़ा-घड़ी।
उत्तर:-
हर – हरा, मर – मरा, मर – मार, चल – चाल, जन – जान, सज – सजा, जागा – जागी, मार – मारी, भर – भरा।
पाठ से आगे
आपकी बात
(क) इस कविता में भारत का संदुर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते है। वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।
(संकेत— प्रकृति , खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)
उत्तर:- हम चडीगढ़ में रहते हैं। लौकी हलवा लोकप्रिय पंजाबी मिठाई है जो चंडीगढ़ की मिठाई की दुकानों में बहुत लोकप्रिय है। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण सुहावना रहता है। पेड़ों की हरियाली मन को सुकून देती है। इस शहर में घूमने के लिए साल का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है। सर्दियों का सुहाना और ठंडा मौसम चंडीगढ़ में पर्यटन के लिए उपयुक्त मौसम प्रदान करता है। रॉक गार्डन चण्डीगढ़, भारत का एक मूर्तिकला गार्डन है। इसे नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाताभाषाएं हिन्दी एवं पंजाबी चंडीगढ़ की बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं, हालाँकि आजकल अंग्रेज़ी भी प्रचलित होती जा रही है।
उत्तर – मेरी माँ का प्रेम किसी भी चीज़ से परे है। वह मेरे लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। वह हमेशा मेरा साथ देती है और मुझे सहारा देती है। वह मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और मुझे सिखाती है कि कैसे मुश्किलों का सामना करना है। मेरी माँ मेरी ताकत है। मेरी माँ मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। हम सब कुछ एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं और एक दूसरे को समझते हैं। मेरी माँ मेरी मार्गदर्शक है। वह मुझे हमेशा सही रास्ता दिखाती है और मुझे सही निर्णय लेने में मदद करती है। मेरी माँ मेरी सुपरहीरो है। वह हमेशा मेरी मदद करती है और मुझे मुश्किलों से बचाती है।
वंशी पुनीत गीता”
‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं यह मुँह से फूँक कर बजाया जाने वाला एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूँक कर बजाए जाने वाले कुछ वाद्यों के चित्र दिए गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।
वाद्यों के नामों का शब्द-जाल
श ह ना ई बाँ
अ भं द शं सु
ल को स्व ख री
गो रा र बी न
जा म सीं गी
उत्तर :- वाद्यों यंत्रों के नाम – (1) अलगोजा, (2) बीन, (3) बाँसुरी, (4) सींगी, (5) शहनाई, (6) नाद, (7) भंकोरा, (8) शंख
आज की पहेली
आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। नीचे कुछ अक्षर दिए गए हैं। आप इन्हें मि लाकर कोई सार्थक शब्द बनाइए। अक्षरों को आगे-पीछे कि या जा सकता है यानी उनका क्रम बदला जा सकता है। आप अपने मन से किसी भी अक्षर के साथ कोई मात्रा भी लगा सकते हैं। पहला शब्द हमने आपके लिए पहले ही बना दिया है।
उत्तर :-
| क्रम संख्या | अक्षर शब्द | शब्द |
| 1 | स म ह ग र | महासागर |
| 2 | ह म य ल | हिमालय |
| 3 | ग ग | गंगा |
| 4 | भ त र | भारत |
| 5 | ल क य | कोयल |
| 6 | व न प | पवन |
किसी अन्य पाठ के प्रश्नोत्तर के लिए नीचे देखें
पुस्तक : मल्हार