विश्व की प्रमुख नहरें
| नहर का नाम | स्थान (देश) | स्थिति (किस-किस को जोड़ती है / विशेषता) |
| सू नहर | सं० रा० अमेरिका | सुपीरियर झील को ह्यूरन झील से जोड़ती है। |
| ईरी नहर | सं० रा० अमेरिका | ईरी झील और मिशीगन झील को जोड़ती है। |
| गोटा नहर | स्वीडन | स्टॉकहोम और गोटेनवर्ग के बीच। |
| कील नहर | जर्मनी | उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर के बीच। |
| उ० सागर नहर | जर्मनी | उत्तरी सागर व एम्सटरडम के बीच। |
| मैनचेस्टर नहर | ग्रेट ब्रिटेन | मैनचेस्टर और लिवरपुल के बीच। |
| न्यू वाटर वे | जर्मनी | उत्तरी सागर और राटरडम के बीच। |
| वोल्गा डान नहर | रूस | रोस्टोव और स्टालिनग्राड के बीच। |
| बेलैण्ड नहर | सं० रा० अमेरिका | ईरी और ओण्टोरियो के बीच। |
| के० पी० नहर | भारत | आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच। |
| स्वेज नहर | मिस्र | लाल सागर एवं भूमध्य सागर के बीच। |
| पनामा नहर | पनामा | कैरीबियन सागर और प्रशान्त महासागर के मध्य। |
| अल्बर्ट नहर | पश्चिमी यूरोप | एण्टवर्प लीग तथा वेनेलक्स को जोड़ती है। |
📌 महत्वपूर्ण विशेष जानकारी
1. स्वेज नहर (Suez Canal)
-
निर्माण: इसका निर्माण 1869 ई० में हुआ था। इसके निर्माण का कार्य 1854 ई० में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्दीनन्द-द-लेपेप्स को सौंपा गया था।
-
आकार: इस नहर की लम्बाई 168 किमी, औसत गहराई 16.15 मीटर, अधिकतम चौड़ाई 365 मीटर एवं न्यूनतम चौड़ाई 60 मीटर है।
-
प्रवेश द्वार: इसके उत्तरी प्रवेश द्वार (भूमध्य सागर की ओर) पर पोर्ट सईद तथा दक्षिणी प्रवेश द्वार (लाल सागर की ओर) पर पोर्ट स्वेज स्थित है।
-
प्रमुख झीलें: इस नहर के उत्तरी भाग में लिटिल झील, मध्य भाग में टिमसा झील एवं दक्षिणी भाग में ग्रेट बिटर झील है। ये सभी खारे पानी की झीलें हैं।
-
तटीय शहर: इस नहर के पश्चिमी किनारे पर ईस्माइलिया नगर स्थित है।
-
राष्ट्रीयकरण: 1956 ई० में मिस्र (Egypt) द्वारा इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया।
2. पनामा नहर (Panama Canal)
-
निर्माण: इसका निर्माण 1914 ई० में हुआ था।
-
अधिकार: प्रारंभ में इस नहर पर अमेरिका का अधिकार था, परन्तु वर्ष 2000 ई० से इस पर पूर्ण रूप से पनामा का अधिकार हो गया है।