भौतिक विज्ञान: गति एवं गति के नियम

1. भौतिक राशियाँ: अदिश और सदिश

  • अदिश राशि (Scalar): केवल परिमाण। उदाहरण: द्रव्यमान, चाल, कार्य, ऊर्जा, समय, ताप, दाब, विद्युत धारा।
  • सदिश राशि (Vector): परिमाण + दिशा। उदाहरण: वेग, विस्थापन, बल, त्वरण, संवेग, आवेग।

2. गति के मूलभूत मापन

मापन परिभाषा
दूरी तय किए गए मार्ग की कुल लंबाई (धनात्मक)।
विस्थापन दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी (धनात्मक/ऋणात्मक/शून्य)।
चाल दूरी/समय।
वेग विस्थापन/समय।

3. न्यूटन के गति के नियम

प्रथम नियम (जड़त्व का नियम): वस्तु अपनी अवस्था तब तक नहीं बदलेगी जब तक बाह्य बल न लगे। (बल की परिभाषा मिलती है)।

द्वितीय नियम: संवेग परिवर्तन की दर आरोपित बल के समानुपाती होती है (F = ma)। (बल का व्यंजक प्राप्त होता है)।

तृतीय नियम: प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है।

4. वृत्तीय एवं कोणीय गति

  • अभिकेन्द्रीय बल: वृत्त के केंद्र की ओर कार्य करने वाला बल (F = mv²/r)।
  • अपकेन्द्रीय बल: यह एक ‘छद्म बल’ (Pseudo force) है जो अभिकेन्द्रीय बल के विपरीत कार्य करता है (जैसे: क्रीम निकालने की मशीन)।
  • कोणीय वेग (ω): 1 सेकंड में तय किया गया कोण (ω = 2πn)।

5. सरल मशीन और उत्तोलक (Lever)

उत्तोलक तीन प्रकार के होते हैं:

  • प्रथम श्रेणी: आलंब (F) बीच में (जैसे: कैंची, पिलाश, शीश-झूला)।
  • द्वितीय श्रेणी: भार (W) बीच में (जैसे: सरौता, नींबू निचोड़ने की मशीन)।
  • तृतीय श्रेणी: आयास (E) बीच में (जैसे: चिमटा, मनुष्य का हाथ)।

6. संतुलन के प्रकार

  1. स्थायी संतुलन: विस्थापित करने पर पुनः पुरानी स्थिति में आना।
  2. अस्थायी संतुलन: विस्थापित करने पर पुरानी स्थिति में न आना।
  3. उदासीन संतुलन: विस्थापित करने पर नई स्थिति में संतुलित रहना।
Scroll to Top