भारत पर अरबों का पहला सफल आक्रमण मुहम्मद बिन कासिम ने किया। दाहिर के समय में 712 ई0 में अरबों ने सिंध पर जीत हासिल की। अरबों के आक्रमण का प्रमुख उद्देश्य धन लूटना और इस्लाम धर्म का प्रचार था।

महमूद गजनी

गजनी साम्राज्य का संस्थापक – तुर्क सरदार अलप्तगिन। सुबुक्तगीन अलप्तगिन का गुलाम और दामाद था। महमूद गजनी सुबुक्तगीन का पुत्र था। सुबुक्तगीन के शासन काल में महमूद गजनी खुरासान का शासक था। महमूद गजनी 27 वर्ष की आयु में 997 ई0 में राजा बना। बगदाद के खलीफा ने अल-आदिर बिल्लाह ने महमूद गजनी को ‘यमीन-उद्-दौला’ और ‘यमीन-उल-मिल्लाह’ की उपाधि दी। महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया। 1001 में महमूद गजनी ने जयपाल राजा के विरुद्ध भारत पर पहला आक्रमण किया। इसमें जयपाल हार गया। नगरकोट के विरुद्ध 1008 ई0 में महमूद गजनी को मूर्तिवाद के विरुद्ध प्रथम जीत मिली। महमूद गजनी ने थानेसर के चक्रस्वामिन की काँसे की मूर्ति को गजनी भेजकर रंगभूमि में रखवाया। 1025 ई0 में महमूद गजनी ने सौराष्ट्र के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर लगभग 20 लाख दीनार लूट लिए। 1027 ई0 में महमूद गजनी ने जाटों के विरुद्ध अपना अंतिम आक्रमण किया। महमूद गजनी के दरबार में अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी और फरुखी रहते थे। 1030 ई0 में महमूद गजनी की मृत्यु हो गई।

मुहम्मद गौरी

महमूद गजनी के अधीन एक छोटा-सा राज्य गौर था। शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी 1173 ई0 में गौर का राजा बना। 1175 ई0 में शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी ने भारत पर पहला आक्रमण किया। मुहम्मद गौरी ने 1178 ई0 में पाटन, गुजरात पर भारत में दूसरा आक्रमण किया। पाटन के युद्ध में मुहम्मद गौरी वहाँ के राजा भीम-II से हार गया। 1191 ई0 में तराइन का प्रथम युद्ध मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ इसमें पृथ्वीराज चौहान जीत गया। 1192 ई0 में तराइन का दूसरा युद्ध मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ इसमें मुहम्मद गौरी जीत गया। 1194 ई0 चंदावर का युद्ध मुहम्मद गौरी और जयचंद के बीच हुआ, इसमें मुहम्मद गौरी विजयी हुआ। 15 मार्च 1206 ई0 में मुहम्मद गौरी की हत्या कर दी गई।

Scroll to Top