1. राष्ट्रीय उद्यानों से संबंधित मुख्य तथ्य

  • प्रथम राष्ट्रीय उद्यान: जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क (उत्तराखण्ड)। इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था।

  • सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान: मध्य प्रदेश में इनकी संख्या सर्वाधिक (11) है, जिसके कारण इसे ‘टाइगर स्टेट’ भी कहा जाता है।

  • सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान: जम्मू-कश्मीर के लेह जनपद में स्थित ‘हिनिस’ (हेमिस) राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,550 वर्ग किमी है।

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य

क्र.सं. राष्ट्रीय उद्यान / अभयारण्य राज्य प्रमुख वन्यजीव प्राणी
1 पलामू (बेतला) अभयारण्य झारखंड हाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सुअर
2 दाल्मा वन्य जीव अभयारण्य झारखंड हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू, जंगली सुअर
3 हजारीबाग वन्य जीव अभयारण्य झारखंड भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सुअर
4 कैमूर वन्य जीव अभयारण्य बिहार बाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, तेंदुआ
5 गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात शेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सुअर
6 नल सरोवर अभयारण्य गुजरात जल-पक्षी
7 कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड हाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सुअर
8 दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश बाघ, सांभर, नीलगाय, तेंदुआ, हिरण
9 चन्द्रप्रभा अभयारण्य उत्तर प्रदेश भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर
10 बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक हाथी, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर
11 भद्रा अभयारण्य कर्नाटक भालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण
12 सोमेश्वर अभयारण्य कर्नाटक जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर
13 तुंगभद्रा अभयारण्य कर्नाटक तेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा एवं पक्षी
14 पाखाल वन्य जीव अभयारण्य आन्ध्र प्रदेश तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सुअर
15 कावला वन्य जीव अभयारण्य आन्ध्र प्रदेश तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सुअर, चीतल
16 मानस राष्ट्रीय उद्यान असम हाथी, भालू, एक सींग वाला गैंडा, लंगूर, हिरण
17 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम एक सींग वाला गैंडा, जंगली सुअर, भैंसा
18 घाना पक्षी विहार राजस्थान सांभर, काला हिरण, जंगली सुअर, मुर्गा, घड़ियाल और साइबेरियन क्रेन
19 रणथम्भौर अभयारण्य राजस्थान बाघ, शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर
20 कुंभलगढ़ अभयारण्य राजस्थान नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सुअर
21 पेंच राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सुअर, चीतल
22 तंसा अभयारण्य महाराष्ट्र तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सुअर, चीतल, पक्षी
23 वोरीविली राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र लंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सुअर
24 अबोहर अभयारण्य पंजाब जंगली सुअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर
25 चिल्का अभयारण्य उड़ीसा क्रेन, जलकौवा, पेलीवन, प्रवासी पक्षी
26 सिम्लीपाल अभयारण्य उड़ीसा हाथी, बाघ, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ
27 वेदान्तगल अभयारण्य तमिलनाडु जलीय पक्षी
28 इंदिरा गाँधी अभयारण्य तमिलनाडु हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते
29 मुदुमलाई अभयारण्य तमिलनाडु हाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, भालू, जंगली कुत्ता, लंगूर
30 डाम्फा अभयारण्य मिजोरम कोबरा, बिल्ली, फीजेंट
31 पेरियार अभयारण्य केरल हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सुअर
32 परम्बीकुलम अभयारण्य केरल हाथी, सांभर, नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण, तेंदुआ
33 कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंगा
34 पंचमढ़ी अभयारण्य मध्य प्रदेश बाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा
35 डाचिगम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर तेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण
36 किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान Jammu-Kashmir काला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा, पहाड़ी तेंदुआ
37 बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, नीलगाय, सुअर, तीतर
38 नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर
39 पखुई वन्य जीव अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश हाथी, हिरण, अजगर, सांभर
40 सुलतानपुर झील अभयारण्य हरियाणा विभिन्न जल पक्षी
41 रोहिला राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश कस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ
42 सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल बाघ, हिरण, मगरमच्छ
43 भगवान महावीर उद्यान गोवा हिरण, चूहा, साही, सांभर
44 नोंगरवाइलेम अभयारण्य मेघालय हाथी, बाघ, हिरण, सांभर, भालू
45 कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर हिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षियाँ

विशेष तथ्य (नोट): शीतकाल (सर्दियों के मौसम) में भारत में साइबेरियाई सारस विशेष रूप से केवलादेव घाना पक्षी विहार (राजस्थान) में दिखाई पड़ते हैं।

Scroll to Top