प्रश्न – विज्ञान क्या है?
उत्तर – विज्ञान दखेने, सोचने, समझने और कार्य करने का एक माध्यम है जो विश्व के रहस्यों की परतें खोलता है। विज्ञान के वल तथ्यों एवं आँकड़ों को याद करना अथवा केवल प्रयोग करना नहीं है विज्ञान चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करते हुए हमारे प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़ने में सहायक होता है।
प्रश्न – विज्ञान के विकास में मनुष्य के किस भाव की सबसे अधिक भूमिका रही है।
उत्तर – जिज्ञासा अर्थात जानने की इच्छा।
प्रश्न – विज्ञान में हम क्या करते हैं?
उत्तर –
- प्रश्न पूछते हैं।
- प्रकृति के विभिन्न आयाम खोजते हैं।
- यह जानने का प्रयास करते हैं कि परिवर्तन कैसे होते हैं।
प्रश्न – विज्ञान के बारे में सबसे रोचक बात क्या है?
उत्तर – विज्ञान के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि ये सर्वत्र है। महासागर की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष की व्यापकता तक और रसोई में पक रहे व्यंजनों से लेकर खेल के मैदान तक सबसे अभूतपर्वू खोज ऐसे ही अकल्पनीय स्थानों में हुई हैं।
प्रश्न – पृथ्वी सभी ग्रहों में अनोखा क्यों है?
उत्तर – पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। पृथ्वी पर पर्यावरण भी है जिसकी रक्षा करना बहुत जरूरी है। पृथ्वी पर जीवन की अद्भुत विविधता है- पौधे और जन्तु। ये पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों में जीवित रहने और फलने-फूलने में सफल हो सके हैं।
प्रश्न – हमारे शरीर के वृद्धि (विकास) के लिए किसकी आवश्यता होती है।
उत्तर – भोजन की।
प्रश्न – किसी नई खोज के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने के कौन-कौन से चरण हो सकते हैं?
उत्तर –
- सबसे पहले, जो हमें रुचिकर लगता है या जिसे हम समझ नहीं पाते हैं हम उसका अवलोकन करते हैं
- यह हमें अचंभित करता है और शायद हम उसके बारे में एक प्रश्न सोचते है।
- इसके बाद हम उस प्रश्न के संभावि त उत्तर का अनुमान लगाते है।
- इस अनुमान का हम प्रयोगों और अधिक अवलोकनों द्वारा सत्यापन करते हैं।
- इसके बाद हम परिणामों का विश्लेषण करने का प्रयास यह देखने के लिए करते हैं कि क्या इससे वास्तव में हमारे प्रश्न का उत्तर प्राप्त हुआ या नहीं।