विश्व के प्रमुख द्वीप (Islands)

द्वीप का नाम देश / राजनीतिक अधिकार अवस्थिति (भौगोलिक स्थिति) क्षेत्रफल (किमी²)
ग्रीनलैंड (Greenland) डेनमार्क (स्वायत्त क्षेत्र) उत्तर अटलांटिक और आर्कटिक महासागर 21,30,800
न्यू गिनी (New Guinea) इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर 7,85,753
बोर्नियो (Borneo) इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई दक्षिण-पूर्व एशिया (प्रशांत महासागर) 7,48,168
मेडागास्कर (Madagascar) मेडागास्कर हिंद महासागर (अफ्रीका के पास) 5,87,041
बाफिन द्वीप (Baffin Island) कानाडा आर्कटिक महासागर 5,07,451
सुमात्रा (Sumatra) इंडोनेशिया हिंद महासागर 4,43,065
होंशू (Honshu) जापान उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर 2,27,938
ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) यूनाइटेड किंगडम (UK) उत्तर अटलांटिक महासागर (यूरोप) 2,18,634
विक्टोरिया द्वीप (Victoria Island) कानाडा आर्कटिक महासागर 2,17,291
एलेस्मेरे द्वीप (Ellesmere Island) कानाडा आर्कटिक महासागर 1,96,236
सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया प्रशांत/हिंद महासागर 1,80,681
दक्षिण द्वीप (South Island) न्यूजीलैंड दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर 1,45,836
जावा (Java) इंडोनेशिया हिंद महासागर 1,38,794
उत्तरी द्वीप (North Island) न्यूजीलैंड दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर 1,11,583
लुजोन (Luzon) फिलीपींस पश्चिमी प्रशांत महासागर 1,09,965

💡 रोचक तथ्य:

  • ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, लेकिन भौगोलिक रूप से ऑस्ट्रेलिया इससे कहीं बड़ा होने के बावजूद एक ‘महाद्वीप’ (Continent) माना जाता है, द्वीप नहीं।

  • जावा (इंडोनेशिया) दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप है, जहां 14 करोड़ से भी ज्यादा लोग रहते हैं।

विश्व के भू-आवेष्ठित देश

 

भू-आवेष्ठित देश वह देश है, जिसमें समुद्री तट रेखा नहीं पायी जाती। ये देश चारों ओर से अन्य देशों की भौगोलिक सीमाओं से घिरे रहते हैं। विश्व में कुल 44 देश भू-आवेष्ठित है।

एशिया – अफगानिस्तान, नेपाल, मंगोलिया, लाओस, अजरबैजान, उजबेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, भूटान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान ।

यूरोप – आस्ट्रिया, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, लक्जमबर्ग, स्विटजरलैंड, हंगरी, मैसीडोनिया, सर्विया, वेटिकन सिटी, आर्मीनिया, बेलारुस, अंडोरा, लिचेंस्टीन, माल्डोवा ।

अफ्रीका – बोत्सवाना, बुरुण्डी, चाड़, लेसोथो, मलाबी, माली, नाइजर, जिम्बाब्वे (दक्षिण रोडेशिया), लुआंडा, स्वाजीलैंड, युगांडा, जाम्बिया (उत्तरी रोडेशिया) बुरकिना फासो, (अपर बोल्टा) रवांडा ।

द० अमेरिका – बोलीविया, पराग्वे ।

👉सबसे बड़ा भू-आवेष्ठित देश कजाकिस्तान है।
👉भू-आवेष्ठित देशों में दो ऐसे देश हैं, जो दोहरे भू-आवेष्ठित हैं। अर्थात् ये देश चारों और से उन देशों से घिरे हैं, जो स्वयं भी भू-आवेष्ठित हैं। इन देशों के नाम हैं- लिचेंस्टीन एवं उजबेकिस्तान |

 

Scroll to Top